{"_id":"5a2d6f814f1c1b193e8b7dd7","slug":"71512927105-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
अटरिया। थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच की बात कह रही है।
ग्राम चमरपुरवा निवासी इंद्रराज (58) अपनी पत्नी माया देवी (55) के साथ रविवार को बाइक से कहीं जा रहा था। अटरिया-अकबरपुर मार्ग पर ग्राम दरियापुर के निकट एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से निकल भागा।
स्थानीय नागरिकों ने घायल पति व पत्नी को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में माया देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।