{"_id":"5a22e3a94f1c1bb6678bf7d9","slug":"71512235945-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला घायल
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद महिला अस्पताल से चुपके से निकल गई।
इधर, रामकोट थाना पुलिस वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र की बता रही है। जबकि शहर कोतवाली पुलिस को महिला तलाशे नहीं मिल रही है। पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
रामकोट के ग्राम बेलवा निवासी अनिल कुमार की पत्नी शिल्पी देवी (28) को शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर इलाज के दौरान घायल महिला चुपके से चली गई। महिला के जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला व उसका परिवार काफी समय पहले ही गांव छोड़ चुका है।
अब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजवार में रहता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र की ही है। इधर कोतवाली पुलिस को महिला व उसका परिवार कहीं तलाशे नहीं मिल रहा है।
महिला को गोली कैसे व किन परिस्थितियों में लगी, यह रहस्य बना हुआ है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं।