फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालत में वृद्ध की गई जान (संशोधित)

संदिग्ध हालत में वृद्ध की गई जान (संशोधित)

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में वृद्ध की गई जान (संशोधित)
वृद्ध की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप
विज्ञापन


थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के एक बेटे ने अपने भाई पर ही पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत बीमारी के चलते होने की पुष्टि हुई है।

थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर गौढ़ी निवासी राम खेलावन (62) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर राम खेलावन के बेटे रामू ने अपने भाई संतोष पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रामू ने थानगांव थाने में अपने भाई संतोष के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


जिसमें आरोप लगाया कि संतोष ने अपने कई साथियों की मदद से राम खेलावन को पीट-पीटकर मार डाला और आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा है। रामू ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की ताकि पिता की मौत का कारण स्पष्ट हो सके। इस पर पुलिस ने राम खेलावन का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम खेलावन की मृत्यु बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। रामू ने अपने भाई पर झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed