{"_id":"59a4624c4f1c1b90018b463f","slug":"61503945292-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर भामकिसं का धरना स्थगित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर भामकिसं का धरना स्थगित
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी स्टैंड पर वसूली के विरोध में धरना
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर धरना स्थगित
सीतापुर। भारतीय मजदूर किसान संगठन की ओर से नगर पंचायत सिधौली में टैम्पो-टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली और सड़क पर अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की मांग अवैध वसूली व अतिक्रमण पर रोक लगाए जाने की है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रतीराम ने धरना स्थल पहुंचकर समस्याएं जानी तथा जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना स्थगित हो गया। भारतीय मजदूर किसान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि नगर पंचायत सिधौली क्षेत्र में 8 स्थानों पर टैम्पो-टैक्सी स्टैंड की नीलामी वर्ष 2017-18 के लिए की गई है। यहां वाहनों से अलग-अलग स्टैंड पर अलग-अलग धनराशि वसूली जा रही है। इसके अलावा हाईवे सहित विभिन्न मार्गो की भूमि पर अतिक्रमण कर स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। जिससे सड़क पर जाम के हालात बन जाते हैं। आवागमन बाधित होने से हादसे होने की संभावना बनी रहती है। समस्याओं के निदान की मांग को लेकर एक पखवाड़ा पूर्व एसडीएम सिधौली को ज्ञापन दिया गया था। कार्रवाई न होने पर मजबूरन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगे मानी जाने तक धरना जारी रहेगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पहुंचकर वार्ता के बाद जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिस पर धरना स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह, आशुतोष, धीरेन्द्र आदि मौजूद थे।