{"_id":"5974cbf14f1c1b82548b470b","slug":"61500826609-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साले की मौत, जीजा चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साले की मौत, जीजा चोटिल
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साले की मौत, जीजा चोटिल
मिश्रिख (सीतापुर)। नैमिषारण्य से स्नान कर साइकिल से रविवार शाम घर लौट रहे जीजा-साले को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई और उसका जीजा चोटिल हो गया। उसे सीएचसी मिश्रिख भेजा गया है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राममिलन (24) रविवार सुबह संदना इलाके के धरौली गांव अपनी ससुराल गया था। यहां से राममिलन अपने साले कुलदीप (9) को साथ लेकर साइकिल से नैमिषारण्य स्नान करने गया था। स्नान कर दोनों शाम करीब पांच बजे वापस जा रहे थे। इस बीच जब दोनों मिश्रिख इलाके में अटवा ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर मार कर निकल गया। इस हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा राममिलन चोटिल हो गया। उसे सीएचसी मिश्रिख भेजा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।