{"_id":"5a68c0034f1c1ba1268b6386","slug":"51516814339-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूखे तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे तालाब में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखे तालाब में पलट गई। इससे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण तालाब की पुलिया का जर्जर होना बताया जा रहा है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के सहसापुर निवासी प्रदीप कुमार (25) बुधवार दोपहर रामकोट क्षेत्र की जवाहरपुर चीनी मिल में गन्ना पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुतुबनगर रामकोट मार्ग पर पिसावां थाना क्षेत्र में अरसेनी के पास पुलिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत वह सूखे तालाब में गिर गया। इससे प्रदीप कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत से प्रदीप को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। मगर तब तक दबकर उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, तालाब की पुलिया बेहद जर्जर है। जिसके चलते ये हादसा हो गया।