{"_id":"598202774f1c1bee768b45a7","slug":"51501692535-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों से चार लाख की चोरी
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर व शॉप से चार लाख की चोरी
सदरपुर/रेउसा (सीतापुर)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने जेवर, नकदी, बर्तन सहित करीब चार लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सदरपुर के मुरादपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रात को चोर उसके घर छज्जे के सहारे घुस गए। जिसके बाद चोरों ने 25 हजार की नकदी, दो लाख के जेवर, बर्तन व मेंथा ऑयल सहित लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह लोगों को जानकारी हुई। इसके अलावा रेउसा कस्बे के बिसवां रोड भट्ठा निवासी जैद की बिसवां रोड पर मोबाइल शॉप है। उसका कहना है कि रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद वहां से नौ हजार की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, बैट्री, इनवर्टर आदि लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।