फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पॉवर कारपोरेशन के भंडार के चौकीदार के गार्ड की बंदूक चोरी

पॉवर कारपोरेशन के भंडार के चौकीदार के गार्ड की बंदूक चोरी

Wed, 19 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के भंडार के चौकीदार के गार्ड की बंदूक चोरी
पॉवर कॉर्पोरेशन के भंडार के गार्ड की बंदूक चोरी
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट में गौशाला फार्म में आइसोलेस पॉवर कॉर्पोरेशन के भंडारण केंद्र पर रखवाली कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की चोरों ने बंदूक, दो टार्च व एक मोबाइल पार कर दिया। कुछ देर बाद जानकारी होने पर घबराए सिक्योरिटी गार्डों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

रामकोट के गौशाला के फार्म पर आइसोलेस पॉवर कॉर्पोरेशन ने अपना भंडारण बना रखा है। रखवाली के लिए तैनात गार्ड अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी शिवजी राठौर रखवाली कर रहे थे। इस दौरान उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी। साथ ही तीसरे गार्ड रवींद्र कुमार की भी बंदूक रखी थी। आधी रात को चोर रवींद्र की लाइसेंसी बंदूक, दो टार्च व एक मोबाइल पार कर दिया। कुछ आहट पाकर वह उठा तो बंदूक गायब मिली। जिसके बाद उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। एसओ राजेंद्र शर्मा का कहना है कि बंदूक चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed