{"_id":"596f89b54f1c1b0c3c8b487d","slug":"51500481973-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए लडक़ी देखने जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराकर पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए लडक़ी देखने जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराकर पलटी
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की देखने जा रहे लोगों की कार पलटी, युवक की मौत
पिता समेत दो लोग जख्मी
तंबौर (सीतापुर)। लड़की देखने जा रहे कार सवार लोगों का वाहन बुधवार शाम लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रिहार के पास पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में लड़के की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया गया है।
लहरपुर के केसरीगंज निवासी रामसनेही (60), अपने बेटे दीपू (30) के लिए लड़की देखने तंबौर के एक गांव जा रहे थे। साथ में रामसनेही के दोस्त मनोज अवस्थी (50) भी थे। ये लोग जब कार से लहरपुर-तंबौर मार्ग पर रिहार गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर गुजर रहे एक व्यक्ति को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार पलटकर पानी में जा पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार सवार तीनों लोगों को सीएचसी तंबौर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पिता रामसनेही, मनोज अवस्थी जख्मी हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।