फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्

सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्

Thu, 06 Jul 2017 02:20 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्
सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्
विज्ञापन

बिसवां(सीतापुर)। सदरपुर के लोधौरा में खेत की रखवाली कर रहा किसान सांड़ की टक्कर से ब्लेडनुमा तार पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां पर नाजुक हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सदरपुर इलाके के लोधौरा निवासी रामचंद्र मौर्य (55) अपने खेत की रखवाली करने गया था, उसी समय एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह अपने बचाव के लिए भागा मगर संतुलन बिगड़ने से वह खेत में आवारा जानवरों से बचाव के लिए लगे ब्लेड वाले तार पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed