फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शौच गई विवाहिता संग रेप का प्रयास

शौच गई विवाहिता संग रेप का प्रयास

Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शौच गई विवाहिता संग रेप का प्रयास
विवाहिता से रेप का प्रयास
विज्ञापन

लूटपाट व मारपीट का भी लगाया आरोप
एसपी के दखल पर दर्ज हुआ केस

अमर उजाला ब्यूरो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके की एक विवाहिता ने रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। घटना आठ दिन पुरानी है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसके कुंडल लूट ले गए थे। घटना के बाद जब पीड़िता थाने गई तो कार्रवाई नहीं हुई। वहां से लौटते समय पीड़िता को आरोपियों ने अपने कुछ करीबियों के साथ मिल कर मारापीटा था। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

लहरपुर के एक गांव की विवाहिता का कहना है कि वह छह जून को अपनी सास के साथ गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। वहां क्षेत्र के छावनी गांव निवासी बंशी व सतीश ने उसे दबोच लिया था और उसे ईंट-भट्ठे की ओर खींच ले गए थे। आरोप है कि वहां उसके साथ रेप का प्रयास किया गया, जब उसकी सास ने शोर मचाया तो आरोपी उसके कुंडल नोच कर भाग निकले। जिसके बाद वह कोतवाली गई तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि थाने से वापस जाते समय रास्ते में उसे आरोपियों ने कुछ अन्य करीबियों के साथ मिलकर रोक लिया था और उसके साथ मारपीट की। थाने से इंसाफ न मिलने पर उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश से मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed