फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फर्जी स्वास्थ्य अफसर व कथित पत्रकार दबोचे गए

फर्जी स्वास्थ्य अफसर व कथित पत्रकार दबोचे गए

Sun, 10 Feb 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी स्वास्थ्य अफसर व कथित पत्रकार दबोचे गए
एक कंपाउंडर को अर्दब में लेकर पांच हजार वसूलने का आरोप
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक निजी चिकित्सक की जागरूकता से फर्जी स्वास्थ्य अफसर और कथित पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वाले दो जालसाजों को दबोच लिया गया। बाद में इन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों के पास से स्वास्थ्य विभाग के फर्जी प्रपत्र व एक बाइक बरामद की गई है।

निजी चिकित्सक की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। कस्बे में डॉ. असलम का निजी दवाखाना है। शनिवार की दोपहर एक बजे वह किसी काम से निकले थे, तभी बाइक सवार दो युवक दवाखाना पहुंचे और उनके कंपाउंडर पवन से कागज दिखाने को कहकर रौब गांठने लगे।
विज्ञापन


पवन ने डॉक्टर से बात करने को कहा तो वह भड़क गए और कार्रवाई की धमकी दी। इस पर पवन घबरा गया। उसके डर का फायदा उठाकर कथित फर्जी स्वास्थ्य अफसर व पत्रकारों ने पांच हजार रुपये वसूल लिए और चलते बने। कुछ ही देर बाद डॉ. असलम के पहुंचने पर उन्हें पूरा वाक्या बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉ. असलम ने कथित स्वास्थ्य अफसर का पीछा किया तो वह मास्टरबाग कस्बे में डॉ. अशोक कुमार के क्लीनिक पर मिल गए। असलम के सवाल-जवाब करने पर पहले तो उन्होंने अर्दब में लेने का प्रयास किया फिर गोलमोल बात कर वहां से रफूचक्कर होने की कवायद शुरू कर दी।

शक होने पर असलम ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम पहुंची और कथित स्वास्थ्य अफसर व पत्रकार को थाने ले आई। जांच में उनके द्वारा दिखाए गए प्रपत्र फर्जी पाए गए। बरामद बाइक पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।


पूछताछ में पकड़े गए जालसाजों की पहचान राजेश कुमार राना निवासी सुजानपुरा थाना आलमबाग लखनऊ तथा अब्दुल हसीन सिद्दीकी निवासी पुराना सरदारी खेड़ा आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष राम औतार सिंह ने बताया कि डा. असलम की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी कर जबरन वसूली करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed