{"_id":"5ba92f08867a557ebd68801c","slug":"41537814280-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने चचेरे भाई पर झोंका फायर, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने चचेरे भाई पर झोंका फायर, जख्मी
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेत में बैल चले जाने पर हुआ विवाद, गिरफ्तार
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में सोमवार को मामूली बात पर एक युवती ने अपने चचेरे भाई को तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के सिर में छूते हुए निकल गई। घायल युवक को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर चौकी इंचार्ज कल्ली चौराहा ने गांव पहुंचकर युवती को तमंचा समेत हिरासत में ले लिया है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मेंहदिया निवासी अशोक कुमार का बैल उसके चाचा जगदीश के खेत में चला गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी बीच जगदीश की बेटी सरिता घर से तमंचा उठा लाई और अशोक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली अशोक के सिर को छूती हुई निकल गई।
घायल को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर गांव पहुंचे चौकी प्रभारी कल्ली चौराहा वीरेन्द्र मिश्र ने आरोपी युवती को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मिश्रिख ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।