फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहर खुरानों ने तीन यात्रियों को बेहोश कर लूटा

जहर खुरानों ने तीन यात्रियों को बेहोश कर लूटा

Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानों ने तीन यात्रियों को बेहोश कर लूटा
रोडवेज बसों में वारदात, दो को चालक व परिचालक ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। रोडवेज बस में सफर कर रहे तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। इनमें दो यात्रियों की पहचान कर ली गई है। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो पाई। दो यात्रियों को बस के चालक व परिचालक ने खुद कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि एक हाईवे किनारे लावारिस की तरह पड़ा मिला।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी शराफत पानीपत में एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार रात वह शाहजहांपुर डिपो की बस से घर के लिए निकला। बस के अंदर ही जहरखुरानी गैंग के बदमाश मौजूद थे। बदमाश ने शराफत को अपनी बातों में उलझाकर नशीली चाय पिला दी।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही बदमाश ने उसके पास मौजूद नकदी व अन्य सामान लूट लिया। इसी दौरान जहरखुरानों ने बस में सवार एक अन्य यात्री को भी अपना शिकार बनाया। उसका सामान व रुपया लूटकर जहरखुरान चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जब महोली क्षेत्र से गुजर रही थी, तब चालक व परिचालक की नजर दोनों बेहोश पड़े यात्रियों पर पड़ी। बस चालक आननफानन बस को सीएचसी लेकर पहुंचा। यहां पर दोनों यात्रियों को बस से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां शराफत की पहचान हो गई है, वहीं दूसरे यात्री की पहचान नहीं हो सकी है।

उसको डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शराफत के परिवारीजनों का कहना है कि जहरखुरान उसके पास मौजूद करीब 30 हजार की नकदी तथा अन्य सामान लूट ले गए हैं। उधर, बुधवार सुबह महोली कोतवाली क्षेत्र के रिछाही के पास कुछ लोगों ने हाईवे किनारे एक युवक को बेहोश पड़ा पाया।

उसके शरीर पर महज एक नेकर ही थी। इस पर लोग उसे विक्षिप्त समझ रहे थे। हालांकि निकट की गुड़बेल पर मौजूद संजय वर्मा ने युवक के पास पहुंच उसे होश में लाने का प्रयास किया और उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां पर युवक ने अपना परिचय लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी शिवराम के रूप में दिया।

लोगों ने सूचना दरियाबाद पहुंचाई तो परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने बताया कि शिवराम पेशे से ट्रक चालक है। बीते पांच माह बाद वह शाहजहांपुर से घर के लिए निकला था। उस दौरान उसने रोडवेज बस में सवार होने की बात फोन करके अपने परिवारीजनों को बताई थी। जिसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।


अब यह अस्पताल में मिला है। परिवारीजनों का कहना है कि सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बनाया है, जो करीब 40 हजार की नकदी व अन्य सामान लूट ले गए हैं। इस घटना में बस चालक व परिचालक की संवेदनहीनता देखने को मिली है, जिन्होंने यात्री को अस्पताल पहुंचाने के बजाय हाईवे के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed