{"_id":"5859770e4f1c1b4218e39512","slug":"3600-rupees-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी-ड्रॉ में मोबाइल बता 3600 ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकी-ड्रॉ में मोबाइल बता 3600 ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे का एक दुकानदार ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने फोन पर पहले लकी-ड्रॉ में मोबाइल निकलने की खुशखबरी दी और बाद में उस मोबाइल को पार्सल से छुड़ाने के नाम पर 3600 रुपये ठग लिए। व्यापारी ने जब पार्सल खोला तो उसमें मूर्तियां निकलीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
तंबौर कस्बा निवासी विनोद कुमार की कस्बे में पानी टंकी के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। विनोद की मानें तो उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले उसे खुशखबरी दी कि लकी-ड्रा में उसका मोबाइल निकला है।
उससे पता पूछकर फोन करने वाले ने एक पार्सल भेज दिया। बाद में इस पार्सल को छुड़ाने के नाम पर 3600 रुपये देने को कहा। विनोद के मुताबिक उसने 3600 रुपये देकर पार्सल छुड़ा लिया, लेकिन जब उसने पार्सल खोलकर देखा तो मोबाइल की जगह उसमें मूर्तियां रखीं थीं। यह देखकर वह हैरान रह गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।