फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम से हाथापाई, भाग कर बचाई जान

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम से हाथापाई, भाग कर बचाई जान

Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम से हाथापाई, भाग कर बचाई जान
जमीन पर कब्जा किए भाइयों पर सरकारी दस्तावेज भी फाड़ने का आरोप
विज्ञापन

सीतापुर। कोतवाली महोली इलाके के एक गांव में गोशाला के लिए चयनित जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ अवैध कब्जेदारों ने अभद्रता कर हाथापाई की और सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। विरोध करने पर दबंगों ने धमकी दी। मामले की नजाकत को भांपते हुए राजस्व टीम ने मौके से भागकर जान बचाई।

इसके बाद एसडीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामला संज्ञान में आने के बाद इंस्पेक्टर को केस दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाइयों समेत चार लोगों पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव-गांव गोशाला बनाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसी को लेकर जिले में गोशाला बनाने के लिए जमीन को चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है। महोली इलाके के बीरनपुर ग्रंट गांव में गोशाला के लिए चिन्हित की गई जमीन की पैमाइश करने के लिए राजस्व टीम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक अरुण श्रीवास्तव के साथ लेखपाल अजीत कुमार व गौरव श्रीवास्तव गुरुवार को गांव गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि टीम पैमाइश कर रही थी। आरोप है कि जमीन पर अवैध तरीके से लंबे समय से कब्जा कर रखे दीपक मिश्रा, भाई नीरज मिश्रा, राहुल मिश्रा आदि के साथ आ गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए राजस्व टीम से भिड़ गए। आरोप है कि इन दबंगों ने टीम को पैमाइश करने से रोका। विरोध करने पर दोनों अभद्रता पर उतारू हो गए।

दंबगों ने राजस्व टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इनकी दबंगई का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका। आरोपियों ने राजस्व टीम के हाथों से सरकारी दस्तावेज छीन लिए और फाड़ डाले। मामला तूल पकड़ता देख टीम ने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया। लेकिन यूपी-100 की लोकेशन दूर होने की वजह से वह मौके पर नहीं पहुंच सकी।

उधर, दबंगों ने पैमाइश की कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। मामले की नजाकत को भांपते हुए राजस्व टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद एसडीएम महोली को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम ने मामला संज्ञान में आने पर महोली कोतवाल को केस दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। महोली इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


महोली के बीरनपुर ग्रंट गांव में गोशाला के लिए चिन्हित जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ हुई घटना के मामले में चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, दस्तावेज फाड़ने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
-धर्मप्रकाश शुक्ला, इंस्पेक्टर महोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed