फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में मिला लापता युवक का शव

संदिग्ध हालात में मिला लापता युवक का शव

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला लापता युवक का शव
हत्या का संदेह, पोस्टमार्टम को भेजी गई लाश
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर खलिहान में पाया गया है। युवक दस दिन से लापता था। घटना में हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तालगांव के गोविंदपुर मझिगवां निवासी राजेश (32) दस दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया। राजेश के परिवार में उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जो अपने ननिहाल लहरपुर के केसरीगंज में रहते हैं। कोई पुरसाहाल न होने की वजह से किसी का ध्यान उस पर नहीं गया और न ही किसी ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन


शनिवार को गांव के कुछ लोग गांव के बाहर खलिहान में सफाई कर रहे थे। इसी बीच खलिहान में सरसों की पिंजाई के नीचे लोगों ने राजेश का शव दबा हुआ था। खबर फैलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण अज्ञात हत्यारों द्वारा युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि मृतक के शरीर पर हत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed