{"_id":"5a1da4214f1c1b156b8b8f06","slug":"31511892001-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर बरसाईं गोलियां, घायल प्रधान नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर बरसाईं गोलियां, घायल प्रधान नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में प्रधान पर बरसाईं गोलियां, गंभीर
लहरपुर। तालगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने कार सवार प्रधान निर्मल सिंह को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू दी। उन्हें तीन गोलियां लगीं। हमले में प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने इस मामले में गांव के ही कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परसेंडी रेलवे स्टेशन के निकट हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
तालगांव के मोहरैया निवासी ग्राम प्रधान निर्मल सिंह (50) मंगलवार सुबह कार से परसेंडी कस्बा गए थे। कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट वे कार से उतरकर अखबार पढ़ने लगे।
इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र हमलावर वहां आ धमके। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बदमाशों ने निर्मल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगते ही निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। सरेराह हुई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच बाइक सवार हमलावर हवा में फायर करते हुए मौके से निकल भागे।
हमलावरों के जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया।
यहां पर डॉक्टरों ने निर्मल सिंह को तीन गोली लगी होने की पुष्टि की और नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
निर्मल सिंह के भाई विनोद सिंह ने गांव के ही मनोज सिंह, विष्णु सिंह व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का कारण प्रधान चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायर किया है। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।