{"_id":"59b6da194f1c1bed7f8b602e","slug":"31505155609-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, केस
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़, केस
सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा से कस्बे के दबंग ने सरेराह छेड़छाड़ की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरगांव क्षेत्र में एक छात्रा (14) सोमवार को स्कूल जा रही थी। रास्ते में तरपतपुर निवासी अमीर खां ने उसे रोक लिया और सरेराह छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर जब मोहल्ले के लोग दौड़े। तब आरोपी छात्रा को जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिवार को बताई। इस संबन्ध में मोहल्ला तरपतपुर निवासी अमीर खां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि छेड़छाड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।