{"_id":"5982027b4f1c1bee768b45ad","slug":"31501692539-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा प्रयास में चार दोषी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा प्रयास में चार दोषी
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में चार दोषी
सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद असलम द्वारा की गई।
पिसावां के बरम्हौला निवासी वादी अनूप पांडेय की भाभी की बीते 22 जनवरी 2011 को बाग से पानी की निकासी के विवाद में गांव के ही रामबिलास, भज्जू, रजनीश व राजकुमार ने पिटाई कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद विवेचना करते हुए पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया था। न्यायाधीश ने चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए उन्हें चार-चार वर्ष के कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषियों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।