{"_id":"598202744f1c1bba698b46c3","slug":"31501692532-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख में मिर्च झोंक कर पांच सौ लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंख में मिर्च झोंक कर पांच सौ लूटे
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
आंख में मिर्च झोंक पांच सौ रुपये लूटे
लहरपुर (सीतापुर)। नहर पटरी पर अलबटनपुर ग्राम के सामने ग्रामीण की आंख में मिर्च झोंक कर बदमाश पांच सौ रुपये जेब से छीनकर भाग गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। तालगांव इलाके के कला बहादुरपुर निवासी रामखेलावन अपनी रिश्तेदारी धनपुरिया से वापस मंगलवार शाम जा रहा था। रास्ते में अलबटनपुर नहर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी आंख में मिर्च झोंककर जेब में रखे पांच सौ रुपये छीन लिए और भाग गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सांप काटने से बालिका की मौत
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिदनिया निवासी राजकिशोर की पुत्री सलोनी (12) को बुधवार सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि उसके घर में झोले में कपड़े रखे हुए थे। वह खूंटी में टंगे झोले से कपड़े निकालने लगी। तभी झोले में बैठे सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।