फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण

Tue, 20 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण
बंदियों से भोजन व दवा संबंधी ली जानकारी
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण
सीतापुर। जिला जज निसामुद्दीन, सीजेएम, डीएम डॉ. सारिका मोहन, एसपी मृगेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला कारागार में अचानक छापेमारी की। न्यायाधीश व अधिकारियों की टीम ने करीब एक घंटे तक जेल में जांच पड़ताल की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि कोई आपत्ति जनक चीज नहीं मिली है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

न्यायाधीश व अधिकारियों की टीम ने बंदियों की बैरक, अस्पताल, भोजनालय देखा। इस दौरान बंदियों से उनके भोजन व इलाज संबंधी जानकारी ली। टीम ने किशोर बैरक भी देखी और वहां निरुद्ध बंदियों का हाल जाना। इसी क्रम में महिला बैरक पहुंचकर महिला बंदियों का हाल जाना। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से भोजन व दवा की जानकारी ली। अपने निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी भी ली गई। यह जानने का प्रयास किया गया, कि जेल में कहीं कोई आपत्ति जनक चीज तो बंदियों के पास मौजूद नहीं है। करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद निरीक्षण कर रही टीम जेल से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed