{"_id":"582a00814f1c1b59368fe3c2","slug":"26-thousand-robbed-in-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में लिफ्ट देकर 26 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप में लिफ्ट देकर 26 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पंजाब से मजदूरी कर घर जा रहे हरगांव के एक ग्रामीण को बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर बैठा लिया। इसके बाद नैपालापुर के करीब उससे 26 हजार कैश छीन उसे गाड़ी से नीचे उतार भाग निकले। जल्दबाजी में लुटेरों ने अपना बैग छोड़ दिया। बैग से बरामद आधार कार्ड के आधार पर पीड़ित ने लुटेरे की पहचान कर ली। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हरगांव इलाके के कल्याणनपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र मेहरबान ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी करने गया था। वहां से काफी अर्से के बाद 26 हजार रुपये लेकर वह लौट रहा था। इस बीच जब वह पुलिस लाइन के निकट पहुंचा तो बोलेरो सवार लोगों ने उसे हरगांव छोड़ने की बात कह कर बिठा लिया। जब वह नैपालपुर के पास पहुंचा, तभी बोलेरो में सवार दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उससे 26 हजार नकदी, आधार कार्ड आदि लूट लिया।
इसके बाद बदमाश भाग निकले। उसका कहना है कि लुटेरों द्वारा फेंका बैग उसका नहीं, बल्कि लुटेरे में से एक युवक का था। बैग से जिसका आधार कार्ड मिला व अन्य दस्तावेज मिले हैं, उसी ने उसके रुपये छीने हैं। सुरेंद्र ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।