फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   `23 thousand swindle of Women's account

महिला के खाते से निकाले `23 हजार

Tue, 15 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 15 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

महमूदाबाद कस्बे की एक महिला के बैंक खाते से ठगों ने बैंक कंपनी का मैनेजर बताकर करीब 23 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़िता को ठगे जाने की जानकारी हुई।

विज्ञापन


मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कस्बा निवासी सरला देवी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 15 सितंबर की सुबह एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया।
विज्ञापन


कहा कि एटीएम कार्ड बदला जाना है इसलिए अपने एटीएम का नंबर बताएं। सरला ने एटीएम का नंबर बता दिया। फोन कटने के कुछ देर बाद ही इलाहाबाद बैंक की शाखा में उसके खाते से मैसेज आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले व दूसरे मैसेज में दस-दस हजार रुपये तथा तीसरे मैसेज में दो हजार 950 रुपये निकाले जाने की सूचना मिली।
मैसेज देखते ही सरला के होश उड़ गए। उसने बैंक मैनेजर से मिलकर घटना की जानकारी दी।

शाखा प्रबंधक ने साइबर ठगी का मामला बताकर पीड़िता को पुलिस के पास भेजते हुए उसका एटीएम लॉक कर दिया। कोतवाल डीके शाही ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed