फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रधानपति की बाइक से उड़ाए 20 हजार रुपये

प्रधानपति की बाइक से उड़ाए 20 हजार रुपये

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधानपति की बाइक से उड़ाए 20 हजार रुपये
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उचक्कों ने प्रधान पति की बाइक की डिग्गी से 20 हजार की नकदी पार कर दी। प्रधान पति कस्बा बाजार खरीदारी करने आया था। इसी बीच वारदात का शिकार हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर के प्रधान पति रामप्रकाश शनिवार को जरूरी काम से बाइक से बाजार आया था। यहां पर बाजार में बाइक खड़ी करके वह खरीदारी करने लगा। इसी बीच किसी उचक्के ने उसकी बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ उसमें रखी 20 हजार की नकदी, बैंक पासबुक व अन्य जरूरी कागजात पार कर दिया।
विज्ञापन


अपना काम निपटाने के बाद जब प्रधान पति बाइक के पास पहुंचा, तब उसे बाइक की डिग्गी खुली और रुपये गायब मिले। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed