{"_id":"59a5ac144f1c1b18278b46a7","slug":"21504029716-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई लाख का माल ले गए चोर
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पार किया ढाई लाख का माल
लहरपुर/संदना ( सीतापुर)। अलग स्थानों से चोरों ने सवा दो लाख रुपये का माल पार कर दिया है। वारदातें लहरपुर व संदना थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पीड़ितों ने संबंधित थाना व कोतवाली में तहरीर दी है।
विकास खंड लहरपुर कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा खंड विकास कार्यालय में बने पंचायत भवन में रहता है। सोमवार की रात देवेंद्र वर्मा कमरे में ताला लगाकर सो रहा था।
रात में चोरों ने पंचायत भवन की पिछली दीवार में सेंध लगाई और कमरे में आ गए। इससे पहले कि देवेंद्र वर्मा को भनक लगती, चोर कमरे से 25 हजार की नकदी, एक लैपटॉप व करीब 80 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर बटोर ले गए। मंगलवार की सुबह जब देवेंद्र को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
इधर, संदना थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर लौली निवासी राम सहाय के घर सोमवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने यहां से बक्सा उठा लिया और मौके से भाग गए।
सुबह जब परिवार की नींद टूटी, तब घर का सामान गायब मिला। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर एक खेत में खाली बक्सा पड़ा हुआ है।
रामसहाय की पत्नी राजरानी ने पुलिस को बताया कि बक्से में 20 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे। चोर करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।
पीड़िता ने इस संबंध में तीन लोगों को नामजद करते हुए संदना थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एसपी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।