{"_id":"5946ab634f1c1b65608b479a","slug":"21497803619-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर, चार जख्मी
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर, चार जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। महमूदाबाद चौराहे के पास रविवार को एक ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी, जिससे मैजिक का हेल्पर व उसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
बताते हैं कि एक मैजिक में उसका हेल्पर सुरेश निवासी बेलरिया सिधौली रविवार सुबह सिधौली के महमूदाबाद चौराहे के पास सवारियां भर रहा था। इस दौरान सिधौली इलाके के ढफरा गांव निवासी उधम, खरवलिया निवासी जमशेद व अक्किलपुर निवासी रंजीत सिंह मैजिक में सवार हो गए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी, जिससे हेल्फर समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।