फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रांसपोर्टर की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

ट्रांसपोर्टर की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां
हमले में कार क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं, प्रेम नगर की घटना
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार की देर रात एक ट्रांसपोर्टर की कार पर दो बाइक सवार हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाई। रात के सन्नाटे में एकाएक गूंजने वाली गोलियों की तड़तड़ाहट से हर कोई किसी अंजानी दहशत से सहम गया।

हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मगर कोई कार सवार हताहत नही हुआ। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग गए। सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। मामले में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मोहल्ला कजियारा में रहने वाले शहाब खान का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। विगत मंगलवार की देर रात करीब 10:48 बजे वह अपनी कार से घर वापस जा रहे थे। कार में उनके दो अन्य साथी भी सवार थे। उनकी कार प्रेम नगर से निकल रही थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश अचानक पहुंचे और तमंचों से कार पर गोलियां चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां दागीं और भाग निकले। गोलियां लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। शहर के पॉश एरिया में सरेराह फायरिंग की गूंज से दहशत फैल गई। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed