फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लापता बालक का शव कुंए में मिला

लापता बालक का शव कुंए में मिला

Thu, 15 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लापता बालक का शव कुंए में मिला
परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व लापता हुए एक बालक का शव गुरुवार की शाम एक कुएं में बरामद हुआ है। परिवार घटना को हत्या बता रहा है। उसका कहना है कि अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंका है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर फार्म बेनी सरांय निवासी तुलसीराम का पुत्र अच्छे (9) बीते 11 मार्च को घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देर रात तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पूरी रात परिवारीजन बच्चे को तलाशते रहे लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस पर परिवार ने कोतवाली में बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर गुरुवार को गांव के हरेश वर्मा के घर के सामने मौजूद कुएं से तेज दुर्गंध उठी। इस पर हरेश व अन्य ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें बालक शव पड़ा था। खबर फैलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की। परिवार ने आरोप लगाया कि अज्ञात हत्यारों ने बालक को अगवा किया, उसके बाद उसकी हत्या करके शव कुएं में फेंक दिया।


हालांकि परिवार ने इस संबंध में किसी के खिलाफ कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बालक के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed