{"_id":"59dd12664f1c1b72548b6a14","slug":"201507660390-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (17) मंगलवार की दोपहर नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। बताते हैं कि वहां पर पहले से ही गांव के मुन्ना व शोएब घात लगाकर बैठे थे।
किशोरी जैसे ही उधर से गुजरी, दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद दोनों युवक उसे निकट के खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य खेतों की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख दोनों युवकों ने किशोरी की खेत में ही जमकर पिटाई की और मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
पिटाई की वजह से किशोरी बुरी तरह से चोटिल हो गई है। घटना के संबंध में पीड़िता के परिवार ने अपने ही गांव के मुन्ना व शोएब के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि इस मामले में छेड़छाड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।