फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   करंट से युवक की मौत, दो झुलसे

करंट से युवक की मौत, दो झुलसे

Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, दो झुलसे
करंट से युवक की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन


महोली/ पिसावां। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। ये हादसे महोली व पिसावां में हुए।

पिसावां के खेरवा निवासी प्रमोद (30) शनिवार को घर में पंखे को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों ने बिजली सप्लाई काटकर उसे तार से अलग किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं महोली क्षेत्र के ग्राम चिरहौला निवासी मुनेंद्र का पुत्र आशीष (13) गांव के ही पप्पू के पुत्र अंबरीश (8) साथ गांव के बाहर खेतों में खेल रहा था।

इसी बीच दोनों बच्चे खेत में लगे खंभे पर चढ़ गए। भूलवश बच्चों ने बिजली के तार को छू लिया। नतीजतन अंबरीश तो झटका खाकर गिर गया।

जबकि आशीष तार में ही चिपक गया। खेतों में मौजूद किसानों ने सूखे बांस की मदद से आशीष को तार से अलग किया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। घटना में अंबरीश भी झुलसा है। परिवार के सदस्यों ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed