{"_id":"5a01fc634f1c1b74698ba222","slug":"191510079587-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका से 54 हजार लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका से 54 हजार लूट ले गए बदमाश
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापिका से 54 हजार लूट ले गए बदमाश
बिसवां(सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सशस्त्र बदमाशों ने एक अध्यापिका से 54 हजार रुपये लूट लिए। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से कस्बे में दहशत है। पुलिस जांच कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला रायगंज निवासी शिवदेवी क्षेत्र के अशरफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। कस्बे की इलाहाबाद बैंक में उनका खाता है।
मंगलवार को शिवदेवी ने बैंक से 54 हजार रुपये निकाल कर स्कूटी की डिग्गी में रखा और घर चल दी। घर के सामने स्कूटी खड़ी करते ही पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए।
इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने बाइक से उतर कर डिग्गी खोल ली और 54 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित अध्यापिका ने कोतवाली में तहरीर दी है।