फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालत में आग से झुलसी विवाहिता

संदिग्ध हालत में आग से झुलसी विवाहिता

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में आग से झुलसी विवाहिता
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
विज्ञापन


सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में बुरी तरह से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कुर्मिनपुरवा निवासी संतोष कुमार की पत्नी शिवाकांती (21) गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लेकिन तब तक शिवाकांती बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शिवाकांती का विवाह ग्राम कुर्मिनपुरवा निवासी संतोष कुमार से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग कर रहा है। इस मांग को पूरा कर पाने में मायके पक्ष ने असमर्थता जता दी।

आरोप है कि मांग पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर शिवाकांती को आग लगा दी। इस संबंध में पति समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed