फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में अधिवक्ता दंपती झुलसे

संदिग्ध हालात में अधिवक्ता दंपती झुलसे

Sat, 09 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में अधिवक्ता दंपती झुलसे
संदिग्ध हालात में दंपती झुलसे, पत्नी की मौत
विज्ञापन


खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात संदिग्ध हालात में अधिवक्ता दंपती आग की चपेट में आकर झुलस गए। अधिवक्ता की पत्नी ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी नरेश कुमार गुप्ता (36) अधिवक्ता हैं। गुरुवार देर रात नरेश की पत्नी सीमा गुप्ता (30) संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


चीख सुनकर मौके पर पहुंचे नरेश ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी झुलस गए। चीख मचने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक दोनों लोग बुरी तरह से झुलस चुके थे। परिवार के सदस्यों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से नाजुक हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


इलाज के दौरान सीमा ने ट्रॉमा में दम तोड़ दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर उदयपुर निवासी सीमा के पिता राकेश कुमार ने बताया कि 5 साल पूर्व पुत्री का विवाह किया था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा था। आए दिन बेटी को प्रताड़ित भी किया जाता था।

राकेश ने बताया कि पति नरेश कुमार गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीमा गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed