{"_id":"5978c0684f1c1bb6768b45c0","slug":"191501085800-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से जख्मी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की टक्कर से जख्मी युवक की मौत
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की टक्कर से जख्मी युवक की मौत
अटरिया (सीतापुर)। नीलगांव तिराहे के पास हाईवे पार कर रहे एक बाइक सवार को लखनऊ से आ रही कैसरबाग डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिधौली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लखनऊ के मडियांव क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी नरेश कुमार (35) बाइक से अटरिया में नीलगांव मोड़ के पास बुधवार को हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिधौली सीएचसी से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि लखनऊ में नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।