{"_id":"7554cf958bed1988309f1af61ee84ba4","slug":"185-liters-of-illicit-liquor-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"185 लीटर अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
185 लीटर अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ शुक्रवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान पौने दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। जबकि तीन हजार लीटर से अधिक लहन नष्ट की है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक प्रथम संजय कुमार मिश्रा ने टीम के साथ क्षेत्र के धन्नाग, नरसोहिया, गंगापुर, नेवादा, चितहरी, सलेमपुर आदि गांवों में छापेमारी की।
यहां पर 158 लीटर अवैध शराब के साथ 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 2270 लीटर लहन को नष्ट किया है। दूसरी तरफ आबकारी टीम ने प्रतापपुर, शंकरपुर, कचनार, उदयपुर, गंगापुर मेें छापेमारी की।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार कर 127 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यहां पर आबकारी टीम ने 1190 लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन