फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मेधावियों के गांव का लकालक होगा संपर्क मार्ग

मेधावियों के गांव का लकालक होगा संपर्क मार्ग

Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेधावियों के गांव का लकालक होगा संपर्क मार्ग
सीधे तहसील मुख्यालय से जोड़ा जाएगा, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
विज्ञापन

सीतापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले मेधावियों के गांव के संपर्क मार्ग दुरुस्त किए जाएंगे। इस योजना में प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल जिले के चार मेधावियों के गांव की सूरत बदली जाएगी। इससे विद्यार्थियों व उनके घरवालों में खुशी का माहौल है।

प्रदेश सरकार इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करेगी। साथ ही उनके गांव के संपर्क मार्ग भी लकालक किए जाएंगे। तीन दिन पहले घोषित नतीजों में जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन


इनमें विनय कुमार ने जिला टॉप करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। विनय महमूदाबाद तहसील के मनिकापुर के रहने वाले हैं। यह साइकिल से रोजाना करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करके स्कूल पहुंचते थे। हालांकि यह सड़क डामरीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन के निर्णय के बाद गांव की सड़क लकालक करके तहसील मुख्यालय से जोड़ी जाएगी। जिले में दूसरे स्थान पर रहे अनमोल कुमार ने प्रदेश की मेरिट में पांचवां मुकाम हासिल किया है। अनमोल रामपुर मथुरा विकासखंड के ग्राम कंजिया के रहने वाले है।

महमूदाबाद तहसील से इनके गांव की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। अब इनके गांव की सड़क सीधे तहसील से जोड़ी जाएगी। अभी तक सड़क पर खड़ंजा बिछा हुआ है। इससे गांव वालों में खुशी का माहौल व्याप्त है। जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाले लवकुश वर्मा ने प्रदेश की सूची में आठवां स्थान कायम किया है।

लवकुश कासाखेरिया गांव के निवासी है। यह तहसील से करीब नौ किलोमीटर पड़ता है। गांव की सड़क तो बनी है लेकिन इसमें सफर के समय हिचकोले आते रहते हैं। अब यह सड़क भी फर्राटेदार बनाई जाएगी। अभिषेक जायसवाल ने जिले में चौथा स्थान बनाते हुए प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है।


यह महमूदाबाद के नई बाजार के रहने वाले है। इससे मोहल्ले की सड़क पर शानदार बनाई जाएगी। इससे गांववाले बहुत प्रसन्न है। उनका कहना है कि हमारे गांव के बच्चे ने प्रदेश में नाम रौशन किया है। इसका फायदा हम लोगों को भी मिलेगा। यह निर्णय बहुत ही अच्छा है।

प्रदेश सरकार की ओर से मेधावियों के गांव की संपर्क मार्ग शानदार बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी हुई है। लेकिन अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
-देवकी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed