{"_id":"5a2834084f1c1bc8678bff82","slug":"181512584200-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बालक की मौत, दो घायल
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से दो बाइक सवार घायल
लहरपुर/रामकोट (सीतापुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बच्चे को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
इधर रामकोट थाना क्षेत्र में गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में भी चालक वाहन छोड़ भाग निकला। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदीपुर निवासी रामलखन का पुत्र पंकज (5) अपने बड़े भाई अनुज के साथ साइकिल से क्षेत्र की शेरपुर बाजार जा रहा था।
रास्ते में गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल गिरते ही ट्रैक्टर पंकज को रौंदता हुआ गुजर गया। इससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर निवासी खलील (55) बुधवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में अर्थाना मार्ग पर अर्थाना गांव के निकट एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे खलील समेत एक अन्य बाइक चालक ग्राम लिल्सी निवासी प्रमोद (60) दब गए।
स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत से दोनों बाइक सवार लोगों को बाहर निकाला। तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। स्थानीय नागरिकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की सांसें थमीं
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैनी निवासी लल्तू (65) साइकिल से कस्बा खैराबाद आया था।
यहां काम निपटाने के बाद वह वापस घर के लिए चल दिया। रास्ते में खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बाराभारी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गिर गया। इसी बीच ट्रक लल्तू को रौंदते हुए गुजर गया।