{"_id":"594803874f1c1b8c458b45ed","slug":"181497891719-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेट्रोल पंपों पर छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पेट्रोल पंपों पर छापे
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पेट्रोल पंपों पर छापे
थानगांव (सीतापुर)। प्रशासन की टीम ने सोमवार को बिसवां क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जिसकी वजह से अधिकारियों ने पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी।
सहायक पूर्ति अधिकारी रुचि मिश्रा, बांट माप विभाग के अमर सिंह, ऑयल के सुनील कुमार व इंजीनियरों ने थानगांव क्षेत्र के जय मां दुर्गें किसान सेवा केंद्र घ्योंड़ा में छापेमारी की। अधिकारियों की टीम ने पंप पर लगी मशीनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान पेट्रोल पंप की मशीनों के कवर खोलकर पुर्जे चेक किए गए। लीटर में तेल नापकर देखा। पल्सर डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक प्लेट व मेजर की भी जांच की गई। इंजीनियर चिप को तलाशते रहे, लेकिन उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लगा। सब कुछ दुरुस्त मिलने पर टीम ने पंप संचालक को क्लीनचिट दे दी। इसके बाद टीम ने उत्कर्ष किसान सेवा केंद्र सेवता में छापेमारी की। यहां करीब तीन घंटे तक इंजीनियर व अधिकारी मशीनों की जांच करते रहे। यहां भी चिप तलाशी और लीटर में तेल नाप कर देखा। जांच के बाद बताया कि यहां भी कोई खामी टीम के हाथ नहीं लगी है। अंत में टीम ने क्षेत्र के अम्लोरा स्थित श्री सांई फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। यहां टीम ने करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल की। यहां भी सबकुछ ओके मिला। कुल मिलाकर टीम तीनों पेट्रोल पंपों पर खाली हाथ ही रही।