फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   18 house burnt

18 मकान जले, छह लाख की संपत्ति राख

Tue, 28 Feb 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
18 house burnt
भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

तंबौर थाना क्षेत्र के नरना मजरा बेहटा गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से 18 घरों की करीब छह लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। आग से बचाने को मवेशी खोल रहा एक ग्रामीण भी झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खबर पाकर कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। साथ ही कोटेदार से कहकर पीड़ितों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था कराई गई है। 
विज्ञापन


तंबौर के नरना मजरा बेहटा गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते, लपटें बेकाबू हो गईं और धीरे-धीरे गांव के 18 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गांव निवासी बहादुर, गोपाल, विद्याधर, राजेंद्र, रामधार, झब्बू, रामऔतार, कृपाशंकर, बालकराम, पटवारी, छोटेलाल, जगतपाल, बृजकिशोर, श्रीराम, सुंदरलाल, त्रियुगी, मुनीजर आदि की करीब छह लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई।


आग में फंसे अपने मवेशियों को बचाने के चक्कर में पटवारी भी झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। खबर पाकर कानूनगो सहजराम वर्मा, लेखपाल प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की और पीड़ितों की फेहरिस्त तैयार की है।

तहसील प्रशासन ने पीड़ितों के लिए कोटेदार के जरिए भोजन आदि की व्यवस्था कराई है। साथ ही तहसील से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed