{"_id":"5ca1087fbdec2214593a98d1","slug":"171554057343-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार टूटने से 50 बीघा गन्ने की फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली तार टूटने से 50 बीघा गन्ने की फसल राख
विज्ञापन
बिजली का तार टूटने से 50 बीघा गन्ने की फसल राख
सीतापुर। संदना इलाके में शनिवार देर रात चलीं तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे कई किसानों की गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड में करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जिले में शनिवार देर रात तेज आंधी चलने से संदना के बिलहरी गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे करीब 50 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया।
अग्निकांड में गांव के रामदास का पांच बीघा, रामसहारे का 10 बीघा, राम लोटन का पांच बीघा, शैलेंद्र कुमार का 10 बीघा, मचलू का पांच बीघा, मातादीन का पांच बीघा, ललित का पांच बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। हवा चलने से कई पेड़ भी उखड़ गए। घरों के छप्पर भी उड़ गए।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना के बाद भी रविवार को पावर कॉर्पोरेशन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि लेखपाल मुरारीलाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया है। हालांकि अब तक तहसील प्रशासन से किसानों को कोई मदद नहीं मिली है।