फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मिलिट्री जंगल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मिलिट्री जंगल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मिलिट्री जंगल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
शव की शिनाख्त नहीं, शहर कोतवाली इलाके की घटना
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में हाईवे पर मिलिट्री जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। लाश कई दिन पुरानी बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शहर कोतवाली इलाके के आखिरी छोर पर कनवाखेड़ा को जाने वाले मोड़ पर मिलिट्री जंगल में युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। जंगल से दुर्गंध उठने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है। चश्मदीदों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 साल आंकी जा रही है। उसने पैंट, टी-शर्ट और जूते मोजे पहन रखे थे। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अंबर सिंह ने बताया कि, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
रेउसा। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शराब पीने से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। रेउसा इलाके के पकरिया पुरवा निवासी शत्रोहन (38) पुत्र रघुनाथ राजपूत गुरुवार शाम रेउसा इलाके के शेखनपुरवा निवासी प्रमोद यादव के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था।

जहां पर संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर उसका शव बिस्तर पर मिला। मामले की सूचना मिलने पर सीओ बिसवां समर बहादुर, एसओ विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक शराब का आदी था।


शराब पीने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाए। परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed