{"_id":"5c5f2408bdec22073e1b5865","slug":"171549739016-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसावां पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चंदन तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिसावां पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चंदन तस्कर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
160 किलो चंदन की लकड़ी, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस आदि बरामद
सीतापुर। पिसावां पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लग्जरी वाहन, 160 किलो चंदन की लकड़ी, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक लकड़ी काटने की आरी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी तस्करों को जेल भेज दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी महेन्द्र प्रताप चौहान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात पिसावां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। थाना प्रभारी पिसावां दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक संतकुमार सिंह, अस्मित भारती, आरक्षी नंदकुमार, शोभित व राहुल की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सीतापुर-हरदोई मार्ग पर कुतुबनगर की ओर से एक लग्जरी गाड़ी आने पर उसे रोका गया।
पुलिस देख वाहन रुकते ही उसमें सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस पर पुलिस टीम ने गाड़ी की घेराबंदी कर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में गाड़ी से बोरे के अंदर रखी 160 किलो चंदन की लकड़ी (कीमत लगभग 4 लाख 80 हजार), एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक लकड़ी काटने की आरी बरामद की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी जलालपुर अमरा थाना व जिला कन्नौज, लवकुश निवासी टुइयापुर थाना व जिला कन्नौज तथा सुनील निवासी अलमापुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर के रूप में हुई।
एएसपी ने बताया कि यह तीनों शातिर किस्म के चंदन तस्कर हैं। जिले में अलग-अलग इलाकों से चोरी से चंदन के पेड़ काटने की बात स्वीकार की है। चंदन का पेड़ चोरी से काटने के बाद उन्हें टुकड़ों के रूप में कन्नौज में बेचते थे। इनके विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं। एएसपी ने बताया इनके फरार साथियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है।