{"_id":"5bef106dbdec22698b7fde57","slug":"171542393965-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच घंटे बाधित रहा रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग का यातायात, राहगीरों को हुई दिक्कतें
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की संदिग्ध मौत के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से करीब साढ़े पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सीओ महमूदाबाद व थाना प्रभारी रामपुर मथुरा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा पांच आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद प्रदर्शनकारी माने और जाम हटाया। दोपहर बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाक्षेत्र रामपुर मथुरा के तुलसीपुर खरिका निवासी लल्ला शुक्ल (27) को पुलिस ने एक दुकान पर लोहा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था। जिला कारागार में बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई अखिलेश ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों की पिटाई से आई चोटों को मौत की वजह मानते हुए जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात शव गांव पहुंचने पर तनाव फैल गया।
शुक्रवार सुबह आठ बजे मृतक के परिवारीजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर गांव के सामने रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के भाई श्रीराम के मुताबिक, गांव के विद्यासागर की भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर लल्ला काम करता था।
मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की गई। फिर पुलिस से सांठगांठ कर चिकित्सीय परीक्षण व इलाज कराए बगैर जेल भेज दिया गया। पिटाई से आई चोटों के कारण ही जेल में लल्ला की मौत हो गई।
सड़क जाम होने की खबर पाकर सीओ महमूदाबाद व एसओ रामपुर मथुरा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण केस दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े रहे। बात बिगड़ती देख पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया तब ग्रामीण माने और दोपहर डेढ़ बजे जाम हटाया।
करीब साढ़े पांच घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम हटने पर यातायात बहाल हुआ।
मृतक के भाई श्रीराम की तहरीर पर तुलसीपुर खरिका के आरोपी विद्यासागर, गंगासागर, श्याम सुंदर, शुभम व आकाश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-अमित प्रताप सिंह, थाना प्रभारी