फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहरखुरानी का शिकार हुए दो युवक

जहरखुरानी का शिकार हुए दो युवक

Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हुए दो युवक
सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे दो युवकों को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। चालक व परिचालक युवकों को बेहोशी की हालत में बस स्टॉप पर उतार कर चलते बने। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रवांसी निवासी एजाज (30) व इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलगवां निवासी दरी का कारोबार करते हैं। बताते हैं कि दोनों युवक इन दिनों भदोही जिले में काम कर रहे थे। एक माह बाद दोनों भदोही से घर के लिए निकले।
विज्ञापन


लखनऊ में दोनों युवक कैसरबाग डिपो से बस में सवार होकर अपने घर के लिए चल दिये। जिस बस में दोनों युवक सवार हुए उसमें जहरखुरान पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह से दोनों यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला दिया। उनके बेहोश होते ही जहरखुरानों ने उनके पास मौजूद करीब 30 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान समेट लिया और निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जब बस सीतापुर बस स्टॉप पर पहुंची, तब चालक व परिचालक ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर, दोनों को बस स्टॉप पर उतार दिया और चलते बने। पुलिस ने दोनों युवकों को बेहोश पड़ा देख तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed