फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छीन खींचकर भाग रही महिला चोर को दबोचा

छीन खींचकर भाग रही महिला चोर को दबोचा

Fri, 13 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छीन खींचकर भाग रही महिला चोर को दबोचा
चेन खींचकर भाग रही महिला को दबोचा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वारदात, आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। जिला अस्पताल में पर्चे की लाइन में लगी एक महिला की चेन खींचकर भाग रही महिला को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से चेन भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजवार निवासी नीरज की पत्नी किरन दवा लेने गुरुवार को जिला अस्पताल आई थी। यहां पर वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थी। इसी बीच पीछे खड़ी एक महिला ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली और निकल भागी। यह देख किरन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अस्पताल में मौजूद अन्य महिलाओं ने दौड़ाकर आरोपी महिला को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान किरन की शिकायत पर जब पुलिस ने आरोपी महिला की तलाशी ली। तो उसके कब्जे से चोरी की चेन बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुरवा निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed