फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   थानगांव में पड़ा तीन लाख का डाका, गृहस्वामी को मारी गोली

थानगांव में पड़ा तीन लाख का डाका, गृहस्वामी को मारी गोली

Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
थानगांव में पड़ा तीन लाख का डाका, गृहस्वामी को मारी गोली
डकैतों ने गृहस्वामी को मारी गोली
विज्ञापन



सीतापुर थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात छह डकैतों ने एक घर पर धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया। लूटपाट कर भाग रहे एक डकैत को गृहस्वामी ने दबोच लिया।


इस पर दूसरे डकैतों ने गृहस्वामी को गोली मारकर दी और अपने साथी को छुड़ाकर भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल गृहस्वामी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। मगर पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए मामले को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश चोरी की नियत से ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानगांव इलाके के ग्राम छंगापुरवा निवासी अनीस खां (50) पुत्र मासूम शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात असलहों से लैस छह डकैतों ने घर पर धावा बोल दिया और घर में रखी नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया।


लूटपाट कर भाग रहे एक डकैत को अनीस ने दबोच लिया। बताते हैं कि साथी के पकड़े जाने पर डकैतों ने गृहस्वामी अनीस को गोली मार दी। इसके बाद अपने साथी को छुड़ाकर डकैत भाग गए।


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गोली लगने से घायल अनीस को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया।


जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि डकैत घर से करीब तीन लाख का माल लूट ले गए हैं।


वहीं इस बारे में एसओ थानगांव संजीव कुशवाहा ने बताया कि कितने लाख का माल लूटा गया है, इसका जिक्र पीड़ित ने तहरीर में नहीं किया है। उन्होंने डकैती की इस वारदात को चोरी की धारा में दर्ज किया है।



एसओ का तर्क है कि बदमाश चोरी के ही मकसद से आए थे। पकड़ने पर गोली चला दी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डकैती की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed