{"_id":"5bbe458b867a5528625a1664","slug":"161539196299-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पांच के खिलाफ एससी एसटी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में पांच के खिलाफ एससी एसटी का केस
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में धान की फसल को नुकसान करने का उलाहना देने पर दबंगों ने थाने के चौकीदार की मां व चाचा की पिटाई कर दी। जिससे दोनों लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना व कस्बा सकरन निवासी करन भार्गव स्थानीय थाने में चौकीदार है। बीते मंगलवार की सुबह कस्बा निवासी जंघा की बकरी करन के धान के खेत में पहुंचकर फसल का नुकसान कर रही थी। इसका उलाहना लेकर करन की मां कमला देवी जंघा के घर गयी थी।
वहां जंघा व उसके भाई विनोद तथा कन्धाई, गिरवर, गनेशी ने कमला देवी को जाति सूचक गालियां देते हुए मारापीटा। उसके बाद रात करीब आठ बजे उक्त दबंगों ने कमला का मकान घेरकर मारपीट की। जिससे कमला व उसके देवर बाबूराम को चोटें आयीं है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। कमला देवी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज कर लिया गया है।