{"_id":"5a301dd84f1c1b87698c1373","slug":"161513102808-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई जायरीनों से भरी बस, 12 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई जायरीनों से भरी बस, 12 जख्मी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई जायरीन से भरी बस, 12 जख्मी
महमूदाबाद। लखनऊ के तेलीबाग में होने वाले इश्तिमा में शामिल होने महमूदाबाद से जा रहे जायरीन से खचाखच भरी बस बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थानाक्षेत्र में सिसौदिया इंटर कॉलेज के सामने लगे एक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में करीब 12 जायरीन जख्मी हो गए। इनमें से कई घायलों का इलाज बड्डूपुर में हुआ तथा पांच को एंबुलेंस से महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार रात करीब दस बजे क्षेत्र के दर्जनों लोग लखनऊ के तेलीबाग में होने वाले इश्तिमा में हिस्सा लेने के लिए बस से जा रहे थे।
इसी महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग के बड्डूपुर-बाराबंकी थानाक्षेत्र के सिसोदिया इंटर कॉलेज के सामने बस आम के पेड़ से टकरा गई।
टक्कर से से बस में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों ने आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया। वहीं एंबुलेंस की मदद से इब्राहिम (67) पुत्र निसार निवासी शमशाबाद थाना सदरपुर, रईस (35) पुत्र साबिर निवासी रहिलामऊ, परवेज (30) निवासी संगत, मो. रईस पैगंबरपुर कोतवाली महमूदाबाद को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। परवेज की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।