{"_id":"593d90e44f1c1bd3478b45fb","slug":"161497207012-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती व महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती व महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती व महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
सीतापुर। महोली कोतवाली व खैराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती व महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुरपलिया निवासी लालता प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी(24) मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए, उसे मायके भेज पाने में असमर्थता जता दी। इस बात से नाराज सुशीला देवी ने कमरे की छत से साड़ी का फंदा कसकर फांसी लगा ली। परिवार की नजर उसी दौरान सुशीला देवी पर पड़ गई। परिवार के सदस्यों ने आनन फानन फंदा खोलकर उसे बचाया। तब तक सुशीला देवी की हालत बिगड़ चुकी थी। दूसरी तरफ महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विश्रूपुर निवासी चुन्नी लाल की पुत्री राधा देवी(19) को परिवार के सदस्यों ने घरेलू कामकाज को लेकर फटकार लगा दी। इस बात से क्षुब्ध राधा देवी ने कमरे की छत से दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली। इससे पहले कि उसकी जान पर बनती। परिवार ने तत्काल फंदा खोलकर उसे बचा लिया। तब तक राधा देवी की हालत भी बिगड़ चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने दोनों को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने सुशीला देवी की हालत नाजुक बताई है।